23.3 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

बीड़-बिलिंग में टेंडम पैराग्लाइडिंग का न्यूनतम शुल्क 3000 रुपये निर्धारित

बैजनाथ (कांगड़ा): विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से घाटी के सभी पैराग्लाइडर ऑपरेटरों एवं पायलटों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंकित सूद ने की और यह लैंडिंग साइट क्योर में संपन्न हुई।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 23 दिसंबर से बीड़-बिलिंग में टेंडम पैराग्लाइडिंग उड़ानों के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम शुल्क 3000 रुपये ही वसूला जाएगा। कोई भी ऑपरेटर या पायलट इस शुल्क से कम राशि पर पैराग्लाइडिंग नहीं करेगा। इस कदम का उद्देश्य अनुचित प्रतिस्पर्धा को रोकना और पायलटों एवं ऑपरेटरों के हितों की रक्षा करना है।

इसके अलावा, बैठक में सभी ऑपरेटरों द्वारा एक संगठन गठित करने का फैसला किया गया। यह संगठन बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग से जुड़े सभी कार्यों की समीक्षा करेगा। एक महीने के भीतर इस संगठन को विधिवत पंजीकृत करवाया जाएगा, जिससे ऑपरेटरों के साथ-साथ पायलटों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जा सके।

बैठक में देशराज, प्रवीण कुमार, कुलदीप कुमार, संदीप, ज्योति ठाकुर, अरविंद पाल, विजय नायक, कार्तिक, अनिल कुमार, रमेश कुमार, अमित, मनजीत, हरदेव विकी और विनय सहित कई प्रमुख ऑपरेटर एवं पायलट उपस्थित रहे।

यह निर्णय बीड़-बिलिंग को पैराग्लाइडिंग के लिए और अधिक सुरक्षित एवं आकर्षक पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Related posts

79वें स्वतंत्रता दिवस पर बड़ाग्रां में विधायक किशोरी लाल ने लिया मेले के समापन समारोह में हिस्सा

Admin

Bir Billing News: विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ में वेस्ट वॉरियर्स ने संभाली ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जिम्मेदारी

Admin

Baijnath Paprola News: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- लगता नहीं अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी

Admin

Leave a Comment