19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

Baijnath News: विधायक किशोरी लाल 15 जनवरी को सेहल में तीन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

बैजनाथ 13 जनवरी 2026 ( वीर खड़का )

कांगड़ा जिले के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेहल में 15 जनवरी को विकास के तीन महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण होने जा रहा है। क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल स्वयं इन कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
ग्राम पंचायत सेहल के पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि विधायक किशोरी लाल सुबह करीब 10:30 बजे सेहल के प्राइमरी स्कूल में नए कमरे का लोकार्पण करेंगे। इस कमरे के निर्माण के लिए उन्होंने 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी, जिससे स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सकेगी।
इसके बाद सुबह लगभग 11 बजे वे लखदाता मंदिर पहुंचेंगे, जहां 2 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्टेज का लोकार्पण होगा। यह कार्य धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए स्थानीय लोगों को एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।
कार्यक्रम का समापन घांगन गांव में होगा, जहां विधायक किशोरी लाल दोपहर में 6 लाख रुपये की राशि से तैयार की गई सड़क का लोकार्पण करेंगे। इस सड़क के बनने से गांव वासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और क्षेत्र का संपर्क बेहतर होगा।
पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन उद्घाटन समारोहों में शामिल हों। साथ ही विधायक किशोरी लाल के विचारों और विकास योजनाओं को भी सुने, ताकि क्षेत्र में और तेजी से प्रगति हो सके।
ये तीनों कार्य क्षेत्र के शिक्षा, धार्मिक और बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। स्थानीय लोग इन उद्घाटनों को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Related posts

Bir News: बीड़ रोड बाजार में दिनदहाड़े आग का तांडव – 2 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

Admin

बड़ा भंगाल में बाढ़ से भारी तबाही, दो गांवों पर मंडराया खतरा

Admin

हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज: चंबा में ओलावृष्टि, पांच जिलों में आंधी का येलो अलर्ट; ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना

Admin

Leave a Comment