September 15, 2026
Baijnath

बैजनाथ-पपरोला में बेहतर पेयजल सुविधा के लिए 38 करोड़ की अमृत योजना का निरीक्षण

बैजनाथ, 9 जून — विधायक किशोरी लाल ने आज विधानसभा क्षेत्र के धानग में निर्माणाधीन अमृत पेयजल योजना (कुल राशि लगभग ₹38 करोड़) का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि यह महत्वाकांक्षी योजना जल्द से जल्द जनता को लाभान्वित कर सके।
विधायक ने कहा कि योजना के पूर्ण होने पर बैजनाथ-पपरोला क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और नियमित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जो लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान प्रदान करेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनहित एवं क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता राहुल धीमन, जेई राजेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा तथा मिलाप राणा भी मौजूद रहे। परियोजना के अगले चरण व समयरेखा पर अधिकारियों ने विधायक को आगामी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।

Related posts

चढ़ियार स्कूल के वार्षिक समारोह में विधायक किशोरी लाल ने छात्रों को दिए सफलता मंत्र

Admin

बैजनाथ में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Admin

बैजनाथ हलके से पेयजल समस्या को जड़ से समाप्त करना प्राथमिकता : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment