26.2 C
Baijnath
September 16, 2026
Mandi

Jogindernagar News: जोगिंद्रनगर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कैमिस्ट दुकान चोरी की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार


वीर खड़का | जोगिंद्रनगर/बैजनाथ
17 जून, 2026

जोगिंद्रनगर पुलिस ने ऐहजू बाजार स्थित एक कैमिस्ट की दुकान में हुई चोरी की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी सकीनी कूपर ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जून 2026 को राकेश कुमार शर्मा ने पुलिस चौकी घट्टा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी कैमिस्ट की दुकान ऐहजू बाजार में स्थित है। दोपहर के समय जब वह भोजन के लिए घर गए हुए थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

शिकायत मिलते ही पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में अभियोग संख्या 98/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 एवं 331(3) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई, जिनकी लोकेशन जिला कांगड़ा के पपरोला क्षेत्र में पाई गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल, अविनाश उर्फ अव्वू तथा आदित्य उर्फ आदू को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत की और आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज तथा स्थानीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

इस सफलता में एएसआई सुरेश कुमार, एएसआई अतुल रैना, मुख्य आरक्षी मुनीष कुमार, मुख्य आरक्षी धनी राम, कांस्टेबल दविंद्र कुमार तथा कांस्टेबल नरेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस विभाग ने पूरी टीम के उत्कृष्ट कार्य, समन्वय और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की है।

जिला पुलिस मंडी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

पधर पहुंचे द्रंग भाजपा के दो मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Admin

द्रंग में पीएमजीएसवाई के तहत खर्च होंगे 118.31 करोड़ रुपये

Admin

अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अतंर्गत तहसील पधर की पंचायत कुन्नू में ओयोजित शिविर का हुआ आयोजन

Admin

Leave a Comment