25.3 C
Baijnath
September 28, 2026
Baijnath

Baijnath News मिनी सचिवालय बैजनाथ में अब पार्किंग शुल्क तय, 1 अक्तूबर से देना होगा शुल्क

बैजनाथ, 28 सितंबर ( वीर खड़का)

उपमंडल मुख्यालय बैजनाथ स्थित मिनी सचिवालय परिसर में वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने पार्किंग शुल्क निर्धारित कर दिया है। प्रशासन की ओर से पार्किंग की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत 1 अक्तूबर 2026 से निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के बाद ही परिसर में वाहन पार्क करने की अनुमति होगी।

मिनी सचिवालय परिसर में लंबे समय से वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने के कारण कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अपने कार्यों के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सचिवालय भवन के निर्माण के बाद परिसर में खुले स्थान पर अनियंत्रित पार्किंग की समस्या लगातार बनी हुई थी। कई बार वाहनों की अधिक संख्या के कारण लोगों को अपने वाहन निकालने में भी परेशानी होती थी।

प्रशासन ने अब पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार दोपहिया वाहनों के लिए ₹10 और चौपहिया वाहनों के लिए ₹20 प्रति घंटा पार्किंग शुल्क तय किया गया है। 1 अक्तूबर से वाहन मालिकों को शुल्क का भुगतान करने के बाद ही मिनी सचिवालय परिसर में वाहन खड़ा करने की अनुमति होगी।

तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर ने बताया कि पार्किंग से प्राप्त राशि का उपयोग मिनी सचिवालय परिसर के सुधारीकरण तथा आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई पार्किंग व्यवस्था लागू होने से परिसर में वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जा सकेगा और लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

प्रशासन ने वाहन मालिकों को 30 सितंबर तक अपने वाहन परिसर से हटाने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद यदि कोई वाहन लावारिस अथवा लंबे समय से खड़ा पाया जाता है तो प्रशासन की ओर से उसे सख्ती से परिसर से बाहर करवाया जाएगा।

Related posts

निष्पादन संयंत्र के शिलान्यास के मौके पर रहा अव्यवस्था का आलम। अधिकांश पार्षद रहे गैर मौजूद

Admin

दयोल में विश्व पर्यावरण दिवस: विधायक किशोरी लाल ने पौधारोपण कर कहा — “वन संपदा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी”

Admin

Bada Bhangal : चारों ओर बर्फ ही बर्फ, न सड़क और न कोई मदद; 7 दिन बाद फरिश्ता बनकर आया हेलीकॉप्टर, महिला की बची जान

Admin

Leave a Comment