24 C
Baijnath
October 2, 2026
Baijnath

Baijnath BJP: करोड़ों के भवन को डंपिंग साइट बनाने पर पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने उठाए सवाल

बैजनाथ, 2 अक्तूबर (वीर खड़का):
बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने खीर गंगा घाट पार्किंग स्थल और वहां बने भवन का दौरा कर नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन का उपयोग सुविधाएं उपलब्ध करवाकर सराय के रूप में किया जा सकता है, लेकिन इसे कबाड़ इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुल्खराज प्रेमी ने कहा कि खीर गंगा घाट और शिव मंदिर बैजनाथ लाखों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुली कोठी में पहले ही स्वच्छता से संबंधित मशीनों के लिए करोड़ों रुपये की लागत से स्थान चिन्हित किया गया है और वहां मशीनें भी स्थापित की गई हैं। इसके बावजूद खीर गंगा घाट पार्किंग स्थल के भवन को कबाड़ रखने के लिए इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

उन्होंने खीर गंगा घाट से शिव मंदिर तक जाने वाले पैदल रास्ते की स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रास्ता झाड़ियों से बंद पड़ा है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। नगर परिषद और मंदिर ट्रस्ट के पास बजट की कमी नहीं है, ऐसे में रास्ते की दुर्दशा देखकर उन्हें दुख हो रहा है।

पूर्व विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रास्ते पर उगी झाड़ियों की सफाई की और उसे पैदल चलने योग्य बनाया। उन्होंने सफाई अभियान में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

मुल्खराज प्रेमी ने कहा कि वर्तमान में एसडीएम बैजनाथ के पास नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला और मंदिर ट्रस्ट दोनों का जिम्मा है। उन्होंने प्रशासन से इन कमियों की ओर ध्यान देकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की, ताकि लोगों को पार्किंग स्थल में बने भवन और खीर गंगा घाट से शिव मंदिर तक बने पैदल मार्ग का उचित लाभ मिल सके।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ खीर गंगा घाट के आसपास सफाई अभियान चलाया और इस दिन को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया।

इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य संजय सोनी, तिलक राज, जय गोपाल, इंद्रराज, सुनील चौहान, अजय जम्वाल, कांता देवी, रिशव पांडव, सरदार हरपाल सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

125 यूनिट फ्री बिजली चाहिए, तो फटाफटा कर लीजिये ये काम, 15 फरवरी तक डेडलाइन

Admin

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैजनाथ ने राजीव गांधी आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला में मनाई वीरभद्र सिंह जयंती।

Admin

Baijnath News:बैजनाथ शिव मंदिर में घृतमंडल पर्व की जोरदार तैयारियां, अढ़ाई क्विंटल से अधिक शुद्ध घी अर्पित

Admin

Leave a Comment