July 22, 2026
Dharamshala

फोर्टिज हॉस्पिटल कांगड़ा में अब जनरल मेडिसन का हिमकेयर से ईलाज

धर्मशाला में फोर्टिज हॉस्पिटल कांगड़ा की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसएस परमार एमएस ने कहा कि अस्पताल में हिमकेयर कई जनरल सेवाएं शुरू कर रहे हैं। पहले ऑर्थो, कार्डियोलॉजी व जनरल सर्जरी की सुविधा हिमकेयर में शुरू की थी। लेकिन अब हिमकेयर के तहत अन्य विभागों में भी लोगों को ईलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्वालिटी स्वास्थ्य सुविधाएं फोर्टिज कांगडा की ओर से लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी। फोर्टिज के एमएस एसएस परमार ने कहा कि अब जनरल मेडिसन को शुरू करने से आम बीमारियों से ग्रसित लोगों का अच्छा ईलाज मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि किडनी, बीपी, शुगर सहित अन्य सभी बीमारियों कप शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हॉस्पिटल की ओर से आईसीयू बेड की क्षमता भी बढ़ाई गई है। अब हिमकेयर का मरीज आने पर उनका फोर्टिज में सही से ईलाज करने को विशेषज्ञों की टीम भी उपलब्ध रहेगी। जिससे 24 घण्टे 365 दिनों में एडमिट होने बाद पूरी तरह कैशलेस सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Related posts

धर्मशाला में मैच देखने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अन्य सहित मंत्री पहुंचे गग्गल एयरपोर्ट

Admin

गंगूराम मुसाफिर, मंजीत और मुनीष समेत 49 नेताओं की कांग्रेस में वापसी

Admin

ऊना: स्कूल बस का दरवाजा खुला तो टायर के नीचे आ गई छात्रा, मौके पर गई जान

Admin

Leave a Comment