25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Dharamshala

धर्मशाला की दो बहनों ने राष्ट्रीय स्तरीय तायक्वोंडो चैंपियन शिप में सिल्वर पदक जीता

धर्मशाला की दो बहनों ने राष्ट्रीय स्तरीय तायक्वोंडो चैंपियन शिप में सिल्वर पदक जीता। जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य संजय मोगू ने बताया की धर्मशाला बॉयज स्कूल की इन छात्राओं ने चंडीगढ़ में अयोजित राष्ट्रिय स्तरीय तायक्वोंडो चैंपियनशिप जिसमें भारत व नेपाल की टीमें मौजूद थी जिसमें इन दोनों बहनों मालवी व मानवी के द्वारा सिल्वर मेडल प्राप्त कर प्रदेश व स्कूल का नाम रोशन किया है जो की हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। यही नहीं इससे पहले भी इन दोनों बहनों ने कई मेडल जीतकर स्कूल एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। इससे समाज को यह संदेश जाता है की लडकियां किसी भी क्षेत्र में लडको से कम नहीं है एवम लडकियों को इस क्षेत्र में आगे बड़ने के लिए हमे और प्रोत्साहन देना चाहिए। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की अब इसके बाद मालवी चौहान फ्रांस में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय पेराओलंपिक में अपना दमखम दिखाने वाली है ।

Related posts

बाइक चालक से पुलिस अधिकारी के दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, SHO ने कहा- “जूते भी मारता हूं”

Admin

विकास का था धर्मशाला के भागसूनाग में मिला कंकाल, 6 महीने से था लापता, ऐसे हुई पहचान

Admin

मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप विकसित करने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की

Admin

Leave a Comment