September 16, 2026
Baijnath

नगर निगम शिमला चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी

बैजनाथ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविन्दर राव ने नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत से जीत पर कहा कि प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व में नगर निगम शिमला में जीत का परचम लहराया है।राव ने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने नगर निगम चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाई है।राव ने कहा कि नगर निगम शिमला के वार्ड अनाडेल में जहाँ पिछले काफ़ी समय से भाजपा समर्पित पार्षदों के कब्जा था उसको इस बार नगर निगम के चुनावों में किशोरी लाल को ज़ोन इंजार्च के रूप में प्रदेश सरकार व पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी उस जिम्मेदारी पर कार्य करते हुए पिछले काफ़ी समय बाद अनाडेल वार्ड से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी विजयी घोषित हुई हैं।राव ने कहा कि आने वाले समय में 2024 में भी देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है जिसके लिए बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में सभी पार्टी कार्यकर्ता किशोरी लाल के नेतृत्व में एकजुटता के साथ पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

Related posts

Baijnath News : बैजनाथ-पपरोला बाजार में शुरू हुई सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, यातायात नियम तोड़ने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

Admin

Baijnath News :बैजनाथ अस्पताल में मरीजों की परेशानी, VIP ड्यूटी में डॉक्टर की तैनाती, विधायक ने लिया कड़ा संज्ञान

Admin

शुद्व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment