25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Mandi

लेंटर डालते वक्त धड़ाम से गिरा मनरेगा के तहत निर्माणाधीन पुल

5 जून (वीर खड़का) मंडी



लेंटर गिरने का 4 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हर तरफ हो रही घटिया निर्माण की चर्चा, लोग उठा रहे सवालिया निशान
गोहर उपमंडल की बस्सी पंचायत का बताया जा रहा है यह वीडियो
खंड विकास अधिकारी गोहर गोपी चंद पाठक ने की पुष्टि
कहा- मामले की जांच के दे दिए गए हैं आदेश

एंकर – मनरेगा के तहत बन रहे पुल का लेंटर डाला जा रहा था। लेंटर के लिए डाले जा रहे मलबे को ही पुल संभाल नहीं पाया और धड़ाम से नीचे जा गिरा। इस पूरी घटना का 4 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें सरकारी निर्माण को लेकर लोग जमकर तंज कस रहे हैं। जांच करने पर पता चला कि यह मामला गोहर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बस्सी का है। इसकी पुष्टि बीडीओ गोहर गोपी चंद पाठक ने कर दी है। उन्होंने बताया कि टीम गठित करके मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हैरानी! बीना मस्ट्रोल जारी किए ही हो रहा था पुल का निर्माण कार्य
पांच लाख की लागत से बन रहे इस पुल का लेंटर डालते ही धराशाही हो गया। पुल का लेंटर टूटने से मजदूरों में अफरा तफरी मच गई और मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। पंचायत प्रधान बस्सी सपना से जब घटना के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुल का कार्य निर्माणाधीन था लेकिन इसके लिए पंचायत की ओर से कोई मस्ट्रोल ही जारी नही हुआ है। बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य पंचायत का उप प्रधान अपने स्तर पर करवा रहा था। पंचायत उप प्रधान को अनेक बार मोबाइल पर सम्पर्क करना चाहा लेकिन उसने फ़ोन नहीं उठाया। बहरहाल बीडीओ ने घटना की जांच के आदेश जारी कर है और जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कारवाई अम्ल में लाई जाएगी। इस घटना के पीछे कथित गोलमाल होने की आशंका जताई जा रही है।

Related posts

कर्ज लेकर अपने CPS को पालने में लगे CM सुक्खू, डीए-एरियर के समय रो रहे आर्थिक तंगी का रोना: जयराम ठाकुर

Admin

करसोग में महिला के साथ मारपीट और जंजीर से बांधने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Admin

चौहारघाटी के हुरंग गांव में 6 परिवारों के मकान राख, 2 गाय, 8 मुर्गे जिंदा जले

Admin

Leave a Comment