September 16, 2026
Baijnath

मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि भेंट कर दिया अपना योगदान -रविन्दर बिट्टू।


हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति के वाइस चेयरमैन व बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के तेजतर्रार नेता रविन्दर बिट्टू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री राहत कोष में आमजनमानस की सेवा के लिए राशि भेंट की।रविन्दर बिट्टू ने कहा कि आज पूरा प्रदेश विकास कार्यों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू जी के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।वहीं दूसरी ओर आपदा की घड़ी में प्रदेश की जनता की सेवा में मुख्यमंत्री जननायक के रूप में कार्य कर रहे हैं।इसके साथ रविन्दर बिट्टू ने कहा कि मानवता की मिशाल पेश करते हुए सभी नागरिकों को मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान देना चाहिए।

Related posts

बीड़ में तेधधार हथियार से हमला, दो पर्यटक घायल

Admin

बैजनाथ में यातायात व पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए SDM ने कसी कमर, अतिक्रमण हटाने से लेकर CCTV लगाने तक दिए सख्त निर्देश

Admin

Baijnath News :सेहल पंचायत की अपील: किरायेदारों, प्रवासी मजदूरों व बाहरी व्यक्तियों का विवरण पंचायत में करवाएं दर्ज

Admin

Leave a Comment