25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

उपमंडल पधर में धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस

वीर जवानों के त्याग के चलते ही सीमाएं सुरक्षित एसडीएम

पधर

उपमंडल पधर में धूमधाम से कारगिल विजय दिवस की 24 वीं वर्षगांठ समिति भवन पधर में धूमधाम से मनाई गई इस कार्यक्रम में वीर नारी गीता देवी, पत्नी स्वर्गीय शेष राम, (कारगिल शहीद) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही और प्रशासन की और से एसडीएम पधर सुरजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यअतिथि और विशेष रुप से उपस्थित एसडीएम पधर और पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष और सदस्य ,विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों के पराक्रम और शौर्य को याद करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
और शहीदों की याद के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया । एसडीएम पधर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को शपथ दिलाई और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को शॉल देकर सम्मानित भी किया ।
एसडीएम पधर ने कहा कि देश की वीर जवानों के त्याग के चलते ही सीमाएं सुरक्षित है सैनिक प्रत्येक समय संघर्ष करता है । वीर जवानों के अदम्य साहस एवं त्याग के कारण देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित है उन्होंने कहा कि शहीद हुए वीर जवानों के बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता , ना ही उनके परिवार के दुख का एहसास किया जा सकता है । भारत ने कभी भी किसी देश की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास नहीं किया परंतु जब -जब भारत के दुश्मनों ने भारत पर टेढ़ी नजर दिखाने की कोशिश की तो हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम कर दिया और देश की सीमा की रक्षा की ।
कार्यक्रम में कमांडो जितेंद्र कुमार जनरल सेक्रेट्री पूर्व सैनिक लीग पधर व कैप्टन हेम सिंह ने संबोधन करते हुए संबोधित करते हुए कहा कि देश 24 वी कारगिल विजय दिवस मना रहा है यह खास दिन देश के वीर सपूतों को समर्पित है जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तान सैनिकों को कारगिल से खदेड़ कर दुर्गम चोटियों पर भारत का तिरंगा फहराया था देश के विभिन्न राज्यों के जवानों का कारगिल युद्ध में बलिदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता ।

उपस्थिति
पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष रोशन लाल और पूर्व सैनिक लीग के अन्य सदस्य गण, ग्राम पंचायत प्रधान डलाह और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे

Related posts

चढ़ियार में विकास की नई योजनाओं व कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता:-किशोरी लाल।

Admin

चढ़ियार क्षेत्र में पेयजल की सुविधा पर खर्च होंगे साढ़े छह करोड़ः सीपीएसबैजनाथ क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाएंगे कारगर कदम

Admin

Baijnath News : बहू पर बच्चों से मारपीट और झगड़ा कर घर छोड़ने का आरोप, ससुर ने दर्ज करवाई शिकायत

Admin

Leave a Comment