September 4, 2026
Baijnath

शहादत से पहले मनोज पांडे ने मां से पूछा, “बताओ जब मैं और आप मुश्किल में होंगे तो आगे कौन रहेगा?”

बैजनाथ 26 जुलाई

उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी परमवीर चक्र विजेता मनोज पांडे की शहादत की कहानी भी बेहद रोचक है। शहीद की माता मोहिनी पांडे बताती हैं कि वे छुट्टी आए हुए थे। तब उनकी माता ने कहा कि आप फौजी अफसर हो अपना ख्याल रखना जवानों को आगे रखना। तब पलटकर शहीद मनोज पांडे ने मां को जवाब दिया कि यदि मैं और आप मुश्किल में हों तो आगे कौन रहेगा। उनकी इस बात पर मां ने खुद आगे होने की बात कही तो उन्होंने पलट कर जवाब दिया मेरे जवान मेरे बच्चों की तरह ही हैं। मैं आगे रहूंगा और जवानों को पीछे रखूंगा। पांडे के भाई मनमोहन पांडे बताते हैं कि सैन्य भर्ती के दौरान जब उनसे फौज में आने का जज्बा पूछा गया तो उन्होंने पलटकर एक ही जवाब दिया परमवीर चक्र हासिल करने के लिए। निश्चित तौर पर मनोज पांडे में गजब का जज्बा था। लखनऊ के हसनगंज इलाके में पान की दुकान चलाने वाले मनोज के पिता गोपीचंद पांडे बताते हैं कि मैंने यह कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिन कंधों पर उठाकर मैं उसे गांव में घुमाया करता था एक दिन उसको शमशान तक वही कांधे ले जाएंगे। करगिल युद्ध के दौरान उन्होंने दुश्मन के बकरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर कईयों को मौत के घाट उतार डाला और अंत में शहादत का जाम भी कर सदा के लिए अमर हो गए।

साभार विकास बावा पंजाब केसरी

Related posts

हिमाचल के इन सात जिलों में लू चलने की जारी चेतावनी, पढ़िए मौसम से जुड़ी ये खास अपडेट

Admin

Bada Bhangal News: बड़ा भंगाल की कपूरी देवी को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और चौपर रेस्क्यू ने बचाई जान

Admin

Baijnath News: बैजनाथ में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.08 ग्राम चिट्टा बरामद

Admin

Leave a Comment