27 C
Baijnath
August 16, 2026
Mandi

टिक्कन पुलिस चौकी ने एक व्यक्ति से पकड़ी 106 ग्राम अफीम

पधर

मंडी पुलिस ने नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत पधर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कई केस रजिस्टर किये जा चुके है । इसी कड़ी में पुलिस चौकी टिक्कन के हेड कांस्टेबल जय सिंह ने अपनी टीम के साथ टिक्कन के पास बरोट – थल्टूखोड चौक पर नाका लगाया गया था। रात्रि लगभग 11.20 बजे पुलिस ने एक व्यक्ति को थलटूखोड़ की ओर से आते देखा, जिसने पुलिस पार्टी को देखकर अपना बैग सड़क किनारे फेंक दिया और भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि जब पुलिस ने बैग की जांच की गई तो उसमें 106 ग्राम अफीम बरामद हुई और पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। आरोपी का नाम व पता गंगा राम पुत्र चैतरू राम गांव सिंगधार , थल्टूखोड तहसील पधर उम्र 40 वर्ष है। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत थाना पधर में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है ।
डीएसपी संजीव सूद ने बताया की आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा ।वही मामले की आगे की जांच पुलिस थाना पधर के एचसी संजय कुमार द्वारा की जा रही है । जिसकी पुष्टि डीएसपी पधर संजीव सूद ने की है ।

Related posts

नालागढ़ पुलिस ने रिहायशी मकान से पकड़ा 10.10 ग्राम चिट्टा

Admin

छ दिन बीत जाने के बाद लहोथा गांव के लोगों को नही मिली प्रशासन से मदद

Admin

Mandi Property Dispute जमीनी विवाद के चलते मंडी में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

Admin

Leave a Comment