September 16, 2026
Mandi

पधर पुलिस थाना अब जल्द ही पधर पुरानी तहसील आफिस में शिफ्ट होगा।

पधर 8 sep 23 (ब्यूरो रिपोर्ट)

पधर पुलिस थाना अब जल्द ही पधर पुरानी तहसील आफिस में शिफ्ट होने जा रहा है ।
आपको बता दें पहले पधर पुलिस थाने का कार्य द्रंग से चलता था लेकिन द्रंग में कई बर्षो से निर्मित भवन की हालत खस्ता हो गयी है और बारिश के दिनों में छत टपकती रहती है जिस कारण वँहा तैनात कर्मचारियों को कार्य करने में मुश्किल हो रही थी । जिस कारण अब पधर थाने का कार्य पुरानी तहसील भवन से चलेगा ।
प्रशासन ने पुरानी तहसील में रंग रोबन करके उसमें हवालात का भी निर्माण कर दिया है और द्रंग से सामान भी शिफ्ट पधर किया जा रहा है ।
वही थाना पधर आने से बाजार की सुरक्षा भी चौकसी हो जायेगी ।
वही टान्डू पंचायत के लोगों ने सरकार व विभाग से मांग की है कि द्रंग से थाना शिफ्ट होने के बाद द्रंग में पुलिस चौकी की तैनाती की जाएं ताकि लोगों को छोटे छोटे कार्यो के लिए पधर न जाना पड़े ।

वही डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि द्रंग में पुलिस थाने का भवन जर्जर हो गया है जिस कारण द्रंग से थाना पधर पुरानी तहसील भवन में शिफ्ट किया जा रहा है । वही पधर में थाने का अपना भवन तैयार ही रहा है तब तक थाना पधर तहसील के पुराने भवन में चलेगा ।

Related posts

Himachal : हिमाचल में पर्यटकों की अश्लील हरकतें, पुलिस ने काटा चालान

Admin

लेंटर डालते वक्त धड़ाम से गिरा मनरेगा के तहत निर्माणाधीन पुल

Admin

धरमेहड़ की 36 वर्षीय महिला रहस्यमयी लापता

Admin

Leave a Comment