September 16, 2026
Mandi

द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने पार्टी का जताया आभार

पधर 9 sep 23 (ब्यूरो रिपोर्ट)

द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने पधर में पत्रकारवार्ता कर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व , द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर और द्रंग मण्डल के अध्यक्ष मेहर चन्द भारती का नई कार्यकारिणी बनाने पर आभार व धन्यवाद किया है ।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग नई कार्यकारिणी को लेकर कुछ भ्रांतियां फैला रहे हैं जो सही नही है । उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कार्यकारिणी में जगह नही मिली है उनको भी जगह दी जाएगी कोई भी कार्यकर्ता निशाश और हताश न हो ।
उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी में 36 सालों के बाद पद मिला है जिस कारण में शीर्ष नेतृत्व , विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर और मण्डल अध्यक्ष मेहर चन्द भारती का आभार व्यक्त करता हूँ ।
कहा कि हमने भी पार्टी का कार्य किया जिस कारण आज 36 सालों बाद पार्टी ने मण्डल कार्यकारिणी में जगह दी है ।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया है कि सभी लोग कार्य करें पद पार्टी खुद देगी ।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे लोकसभा के चुनाव होने वाले है जिस कारण हम सभी लोगों को एक होकर कार्य करना होगा और सांसद को लोकसभा की दहलीज पार करवानी होगी ।

Related posts

‘जब से नई सरकार आई है तब से…’, बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर बोलीं कंगना रनौत

Admin

उपमंडल पधर के आंगनबाड़ी केंद्रो में एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

Admin

पधर में रैडक्रास मेले का सफल आयोजन

Admin

Leave a Comment