23.9 C
Baijnath
October 23, 2026
Palampur

सड़कों पर पशु छोड़ने वालों पर नजर रखने के लिए लगेंगे सीसीटीवी

पालमपुर के विकास पर व्यय होंगे 400 करोड़ : आशीष बुटेल

पालमपुर, 13 सितंबर : पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 9 महीना के कार्यकाल में 400 करोड़ के विकास कार्य लाये गए हैं। मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने यह जानकारी ग्राम पंचायत चचियां में जनसमस्याओं को सुनने के उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में लोगों की मांग के अनुरूप विकास को आगे बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर में भी जैसा लोग चाहेंगे वैसे ही विकास को आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के किये वायदों को पूर्ण करना उनकी जिम्मेवारी है और चरणबद्ध इन्हें पूरा किया जा रहा है। सीपीएस ने कहा कि लोगों के घरद्वार जाकर समस्याओं सुनना और उनका समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लावारिश पशुओं की समस्या से जहां किसानों को नुकसान हो रहा है वहीं यह जान के लिये भी खतरा बन गये हैं। उन्होंने कहा कि लावारिश पशुओं को छोड़ने वालों पर नज़र रखने के लिये मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन पशुओं पर टैग लगे हैं उनकी पहचान कर सड़कों पर गौवंश छोड़ने वालों के खिलाफ करवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक संवेदनशील सरकार है जो, गांव, गरीब और प्रदेश के लोगों के लिये समर्पण भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से कई लोग बेघर हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों के दुखदर्द को समझते हुए प्रभावित लोगों को घर उपलब्ध नहीं होने तक मकानों का किराया सरकार द्वारा देने का फैसला लिया है।इसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक आरकेएस के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई।
बॉक्स : सीपीएस आशीष बुटेल ने की लोगों को रूपये देने की घोषणा
पालमपुर। सीपीएस आशीष बुटेल ने त्रंबकेश्वर मंदिर के लिए 2 लाख, नगरी बाजार में इन्टर लॉक टाइल कार्य के 3 लाख, प्यार चंद के घर से राजकुमार डेढ़ लाख, रक्षा देवी के घर के रास्ते के लिये एक लाख, महिला मंडल भवन पर शेड डालने के लिये 2 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में।उपस्थित सभी महिला मंडल को भी 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत द्वारा रखी गई सभी मांगों की चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया।
फोटो कैप्शन : चचियां पंचायत के लोग सीपीएस आशीष बुटेल को सम्मानित करते हुए।

Related posts

निर्धारित समय में पूर्ण हो विकास कार्य : आशीष बुटेल

Admin

Palampur News : पालमपुर के प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड ने मुंबई में बढ़ाया हिमाचल प्रदेश का मान, अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने किया सम्मानित

Admin

अगर गोपालपुर के चिड़ियाघर को बन्द करने व यहाँ से वन्य प्राणियों को प्रस्तावित चिड़ियाघर वनखण्डी में ले जाने का दुसहास किया तो जोरदार ढंग से होगा विरोध होगा : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

Admin

Leave a Comment