September 16, 2026
Mandi

डिग्री कॉलेज नारला के वोलेंटियर्स को सिखाए आग से बचाव के तरीके

पधर

अग्नि शमन विभाग पधर द्वारा उपमंडल के कॉलेज और स्कूल के बच्चों को आग से बचने के तौर तरीके सिखाये जा रहे है । वही सुक्रवार को डिग्री कॉलेज नारला के बच्चों को अग्नि शमन केंद्र पधर में कालेज वालेंटियर्स को आग से बचाव के तरीके , फायर ब्रिगेड के उपकरणों को कैसे चलाना तथा आपदा प्रबन्धन के समय अपना बचाव कैसे करना है इसके बारे में सिखाया गया ।
अग्नि शमन इंचार्ज पधर फायर मेन हेम सिंह ने कहा कि भूकम्प , भूस्खलन और आग लगने के कारण हमें डरना नही है बल्कि निडर होकर उससे बचने की कोशिश करनी है ताकि हम अपनी और दूसरों की जान बचाकर इससे बाहर निकाल सके ।
वही शनिवार को डिग्री कॉलेज नारला में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा । जिसमे वोलेंटियर्स को इस प्रशिक्षण शिविर में सिखाई गयी गतिविधियों को अन्य छात्र साथियों के साथ साझा कर बताया जाएगा । वही कहा कि इस तरह के आयोजन अग्नि शमन विभाग द्वारा समय समय पर आयोजित किये जाते हैं ताकि लोग जागरूक हो सके और आपदा के समय लोगों का बचाव हो सके ।

Related posts

वायरल वीडियो से मचा बवाल: SP ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अफ़सर सस्पेंड, गाड़ी जब्त!

Admin

लोक निर्माण विभाग पधर पुली पर अप्रोच वाल और रेलिंग लगाना भुला, जनता परेशान

Admin

मंडी में जल्दबाजी बनी हादसे का कारण, ओवरटेक करते हुए ट्रक के नीचे आया स्कूटी सवार

Admin

Leave a Comment