July 27, 2026
Mandi

सनसोई स्कूल में सरदार वलभ भाई पटेल की 149 वीं जयंती मनाई

पधर

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्नोर घाटी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनसोई में सरदार वल्लभभाई पटेल की 149 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अध्यापक मोहन सिंह सकलानी, पाठशाला के सभी बच्चों, गोकल चंद और तिला देवी ने भी सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए याद किया। शिक्षक मोहन सिंह सकलानी द्वारा बच्चों को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी गई और सभी बच्चों ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए शपथ भी ली। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार पटेल द्वारा देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए उनके योगदान व बहुमूल्य कार्यों को स्मरण किया गया।

Related posts

पधर स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

Admin

दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए 19 दिसम्बर को चौंतड़ा में लगेगा शिविर:के.के.शर्मा

Admin

MAHASHIVRATRI 2025: जानिए क्या है छोटी काशी मंडी की शिवरात्रि महोत्सव की कहानी?

Admin

Leave a Comment