23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

दारल स्कूल की एक छात्रा ने राज्य स्तरीय चैस प्रतियोगिता में लिया भाग

पधर

सनोर घाटी की शिक्षा खण्ड औट की ग्राम पंचायत चेहटीगढ़ की राजकीय प्राथमिक पाठशाला दारल की अंडर 12 की छात्राओ का चेस प्रतियोगिता में फिर से दबदबा रहा है । इस बार राज्य स्तरीय चैस प्रतियोगिता में सृष्टि ने भाग लिया था और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया । वही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दारल स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया था ।सृष्टि का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा और दारल स्कूल की चार छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और इन्होंने जिला में 25 खंडों में पहला स्थान प्राप्त किया । इन चार छात्राओं सृष्टि, दीपांशी, अन्वी पांचवी कक्षा और दीक्षा चौथी कक्षा स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा स्कूल में पहुंचने पर युवक मंडल दारल के प्रधान जितेंद्र ने छात्राओं को टोपी व हार से सम्मानित किया। एसएमसी प्रधान रूम सिंह व युवक मंडल प्रधान जितेंद्र ने छात्रों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और स्कूल प्रभारी अध्यापक अरुण कुमार वर्मा व अध्यापिका रामप्यारी के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया। सभी ने इस कामयाबी का श्रेय प्रभारी अध्यापक अरुण वर्मा व अध्यापिका रामप्यारी को दिया ।

Related posts

पानी के बिलों में सीधे 1 हजार की बढ़ोतरी, सुक्खू सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Admin

हरिजन बस्ती द्रुघ को पहुंचा पीने का पानी , लोगों ने प्रधान का जताया आभार

Admin

बाबा भूतनाथ का सजा दरबार, घृत कंबल से हुआ श्रृंगार, छोटी काशी में भक्तों का लगा तांता

Admin

Leave a Comment