November 3, 2026
Mandi

सनसोई स्कूल के बच्चो ने जांचे फर्नीचर बनाने वाले औजार और मशीनें

पधर

शिक्षा खंड औट के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनसोई के होनहारों को समाज के मददगार बढ़ई व कारपेंटर युद्धवीर ठाकुर से बच्चों का एक परिचय करवाया गया । उल्लेखनीय है कि शिक्षक मोहन सिंह सकलानी हमेशा ही बच्चों को व्यवहारिक और स्थानीय वातावरण व परिवेश से संबंधित विभिन्न वस्तुओं की व्यवहारिक जानकारियां बच्चों को समय-समय पर प्रदान करने का प्रयास करते रहते हैं।
पाठशाला अध्यापक मोहन सिंह सकलानी ने पाठशाला के समीप ही फर्नीचर का कार्य कर रहे सनसोई गांव के प्रसिद्ध कारपेंटर युद्धवीर ठाकुर से बच्चों का एक संक्षिप्त परिचय करवाया । कारपेंटर युद्धवीर ने बच्चों को कारपेंटर व्यवसाय में प्रयोग होने वाले विभिन्न औजारों , उपकरणों , मशीनों व समाज में कारपेंटर के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मोहन सिंह सकलानी ने कहा कि समाज की उन्नति व समुचित विकास के लिए विभिन्न व्यवसाय में निपुण लोगों का बहुमूल्य योगदान होता है जिसके अंतर्गत कार्पेंटर का कार्य भी एक प्रमुख व्यवसाय है।
एक बढ़ई के द्वारा ही हमारे घरों में प्रयोग व इस्तेमाल की जाने वाली फर्नीचर की विभिन्न वस्तुओं का निर्माण किया जाता है जिससे हमारे दैनिक जीवन की ज़रूरतों व सुविधाओं की पूर्ति होती है।
इस जानकारी को प्राप्त करते हुए बच्चे बहुत ही उत्सुक और खुश दिखाई दिए। इस अवसर पर कारपेंटर सहायक दीपक ठाकुर, तिला देवी और गोकल चंद भी उपस्थित रहे ।

Related posts

राज्यपाल ने टकोली खंड की चार लेन का निरीक्षण किया

Admin

देवता के आगे बेबस हुए विशाल पहाड़,रस्सियों के सहारे देवरथ को कराया पार

Admin

पराली के नीचे छिपाकर गोवंश तस्करी का प्रयास नाकाम, एक गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment