23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Dharamshala

एकतरफा प्यार ने ले ली युवती की जान



सिरफिरे ने गला घोंटकर रोक दी सांसें, अदालत ने 14 दिन के रिमांड पर भेजे।

धर्मशाला15 दिसंबर

पुलिस थाना धर्मशाला के नोरबुलिंगा में लाहौल-स्पीति की छात्रा की हत्या के मामले में एकतरफा प्यार का परवान नहीं चढऩा कारण बताया जा रहा है। रिमांड में पूछताछ में सामने आई जानकारी के अनुसार हत्या की रात कमरे में छात्रा सहित चार अन्य युवक मौजूद थे। इनमें दो युवक पहले ही निकल गए थे जबकि दो युवक वहीं थे। इस मामले में लाहौल के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इस दौरान पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि छात्रा के साथ एकतरफा प्यार परवान नहीं चढ़ा तो उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या की रात भी दोनों युवक अन्य दो युवकों के साथ वहां रुके थे। इनमें से एक युवक तेजिंन चुलदीप छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। इसी बीच रात के समय उसने छात्रा के व्हाट्सएप नंबर पर कई मैसेज भी किए थे, लेकिन उसका कोई उत्तर नहीं मिलने पर बौखलाए युवक ने सुबह छात्रा का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।
परिवार का टूटा दुखों का पहाड़
मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी थी। उन्होंने बताया कि बीमारी के चलते वह एक बेटा पहले ही खो चुके थे, अब सिरफिरों ने उनकी बेटी को भी उनसे छीन लिया। उन्होंने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। वह अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा देकर अपने पैरों पर कामयाब करना चाहते थे, इसलिए परिवार से इतनी दूर उसे यहां भेजा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह अपनी लाडली को ही खो देंगे।
पुलिस थाना धर्मशाला के नोरबुलिंगा में लाहौल-स्पीति की एक छात्रा की हत्या के मामले में शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts

बस खराब होने से दूर जाने वाले यात्री हुए परेशान

Admin

Hello…मैं मुंबई पुलिस से बोल रहा हूं, MLA सुधीर शर्मा को मिली गिरफ्तारी की धमकी

Admin

गंगूराम मुसाफिर, मंजीत और मुनीष समेत 49 नेताओं की कांग्रेस में वापसी

Admin

Leave a Comment