July 27, 2026
Mandi

राजकीय उच्च पाठशाला औट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम

मुख्यतिथि के तौर पर समाजसेवी फतेराम व कैलाश शर्मा ने की शिरकत

पधर

द्रंग विधानसभा क्षेत्र की राजकीय उच्च पाठशाला औट में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।
समारोह में मुख्यथिति के तौर पर औट पंचायत के पूर्व प्रधान फत्ते राम व समाजसेवी कैलाश शर्मा ने शिरकत की ।
वही स्कूल के अध्यापक , बच्चों के अविभावक और बच्चों ने मुख्यतःति का जोरदार स्वागत किया ।
स्कूल के मुख्याध्यापक किसान चन्द ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट मुख्यथिति के समक्ष पढ़ी ।
वही मुख्यतिथि ने बच्चों को वार्षिक समारोह की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए । वही पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को अन्य गतिविधयों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि आप मे से ही कुछ डॉक्टर , इंजीनियर व नेता बनेंगे ।
वही समाजसेवी कैलाश शर्मा ने अपने सम्बोन्धन मे कहा कि आजकल नशे का प्रचलन बहुत बढ़ गया है जिससे हमें बचना होगा । आज नशा घर मे पहुंच गया है जिसके लिए हम सभी लोगों को एक होकर आगे आना होगा ताकि हमारे बच्चे इस नशे के चंगुल से बच सके ।
इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के आठ अन्य कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया । वही मुख्यतिथि ने समारोह को सफल बनाने के लिए 5100 सौ रुपये की राशि भी वितरित की ।
इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Related posts

सुंदरनगर में आग से झुलसी महिला, मौत, मृतका के परिजनों ने पति-सास-ससुर पर जड़े ये आरोप

Admin

भारतीय मॉडल स्कूल पधर के प्रांगण में बड़े हर्षो उल्लास से मनाया योग दिवस

Admin

Drunken Teacher:मंडी के सरकारी स्कूल में शराब पीकर आया टीचर, गुनगनी धूप में कुर्सी पर मारता रहा खरार्टे, पूछा तो बोला-आप भी सो जाओ

Admin

Leave a Comment