July 22, 2026
Hamirpur

साइबेरियन पंछी की तरह हमीरपुर का दौरा करते हैं अनुराग ठाकुर

कांग्रेस सह प्रभारी अनीस अहमद ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक सुजानपुर के सभी बूथों के अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लिया।

अनीस अहमद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कांग्रेस प्रत्याशियों को डराने-धमकाने के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों पर पुराने केस शुरू करने और ईडी, सीबीआई के केस करने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके चलते कई उम्मीदवार नामांकन भरने से मना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर साइबेरियन पंछी की तरह आते और चले जाते हैं

उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता में केंद्रीय मंत्री के प्रति गहरा रोष भी है। प्रदेश सह प्रभारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने में नाकाम साबित हुई है।

Related posts

हमीरपुर NIT के छात्र ने लगाई फां*सी:सु*साइड नोट मिला; इंजीनियरिंग की कर रहा था पढ़ाई

Admin

हिमाचल में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर बबाल, मस्जिद के सामने मूर्ति लगाने पर भड़के मुसलमान

Admin

नाके पर चालक ने SHO पर चढ़ाई आल्टो, पैर में गंभीर चोट; पुलिस ने गाड़ी बरामद की, आरोपी की तलाश जारी

Admin

Leave a Comment