July 22, 2026
Dharamshala

मोदी जाप छोड़कर मंडी के लिए विजन बताएं कंगना रनौत

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर कंगना रनौत पर तीखा जुबानी हमला बोला है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना को ना तो इतिहास की जानकारी है और ना ही किसी तर्क की। कंगना रनौत को मोदी जाप छोड़कर मंडी के लिए अपने विजन को बताना चाहिए।

वहीं, विक्रमादित सिंह ने कंगना को अज्ञानी बताते हुए कहा कि बह पर्यटक के तौर पर हिमाचल की सैर करने आई है और 4 जून को मुंबई वापिस लौट जाएंगी। कंगना के रजवाड़ा शाही को लेकर की जा रही बयानबाजी पर भी उन्होंने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस से ज्यादा राजे रजवाड़े तो आज बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में अब कंगना रनौत क्या टिप्पणी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस चारों लोकसभा सीट के साथ साथ उपचुनाव में भी जीत दर्ज करेगी।

Related posts

आज गग्गल एयरपोर्ट पहुंचेगी विश्व कप ट्रॉफी

Admin

दुकान में घुसा बारिश का पानी50 हजार का नुकसान धर्मशाला में कहर बनकर बरसे बादल, पीडि़त दुकानदार को प्रशासन से राहत की आस 

Admin

IPL 2024: पंजाब किंग्स इलेवन की टीम आज पहुंचेगी धर्मशाला, गगल हवाई अड्डे पर करेगी लैंड

Admin

Leave a Comment