September 16, 2026
Dharamshala

केजरीवाल को दिल्ली के CM पद से हटाया जाए’, मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुुप्रीम कोर्ट का इनकार

13 मई 2024 ब्यूरो रिपोर्ट

जेल जाने के बाद भी अरविंद केजरीवाल के दिल्ली का मुख्यमंत्री बने रहने के खिलाफ याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मना कर दिया. कोर्ट ने कहा कि हम ऐसा नहीं कर सकते.

याचिकाकर्ता का कहना था कि सीएम केजरीवाल व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते पद नहीं छोड़ रहे हैं. केजरीवाल के जेल में रहने से कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह देखना एलजी के अधिकार क्षेत्र में आता है. कोर्ट किसी को पद से हटाने का आदेश नहीं दे सकता.

जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह औचित्य का विषय है, लेकिन अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. दरअसल दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में ईडी की ओर से की गई गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका कोर्ट में दायर की गई थी.

कोर्ट ने ये याचिका ऐसे समय खारिज की है जब अरविंद केजरीवाल को हाल ही में लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है. वैसे कई बार खुद केजरीवाल और AAP के अन्य नेता कह चुके हैं कि वो सीएम पद पर बने रहेंगे.

Related posts

600 किलोवाट सोलर पैनल साइट को वन विभाग ने दी ओके धर्मशाला के उपरली दाड़ में लगेगा सवा 4 करोड़ का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, निगम की भरेगी तिजोरी

Admin

धर्मशाला में अंतरराज्यीय फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश

Admin

10 साल में PM मोदी ने कितनी ली छुट्टियां और कितना किया काम? RTI ने पूरा हिसाब दे डाला

Admin

Leave a Comment