July 19, 2026
Shimla

CM का PSO बनकर लोगों को धमका रहे शातिर

शिमला। शातिरों द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पीएसओ बनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन कॉल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शातिर खुद को मुख्यमंत्री का पीएसओ बताकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लोगों पर धौंस जमा रहा है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पीएसओ अभिषेक शर्मा ने छोटा शिमला पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि जब मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पीएसओ अभिषेक शर्मा को इस बात का पता चला तो उन्होंने आरोपी को फोन करके जब उससे बात की, तो उसने अपना परिचय मुख्यमंत्री के पीएसओ के तौर पर दिया। मुख्यमंत्री के पीएसओ अभिषेक शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के मोबाइल की सीडीआर खंगाली रही है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के पीएसओ अभिषेक शर्मा निवासी गांव मंडलीन तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई को उसे कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता का फोन आया और उन्होंने जानकारी दी कि कोई व्यक्ति मोबाइल नंबर 98054-00055 से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कॉल कर रहा है और खुद को मुख्यमंत्री का पीएसओ बताकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए धौंस जमा रहा है। पीएसओ अभिषेक शर्मा ने शिकायत में बताया कि उन्होंने जब आरोपी के मोबाइल नंबर पर बात की तो उसने खुद को मुख्यमंत्री का पीएसओ अभिषेक बोल रहा है और मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के गांव बेला का रहने वाला हूं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने कहा कि वह पुलिस की फोरथ आईआरबीएन बटालियन जंगल बेरी में तैनात है। उधर, एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने मुख्यमंत्री के पीएसओ अभिषेक शर्मा की शिकायत पर पुलिस थाना छोटा शिमला आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 204 व 351(2) के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

“निर्दलीय विधायकों को सरकार ने हर मंच पर किया सपोर्ट, राजनीति के बाजार में फिर भी बिक गए तीनों” : सीएम सुक्खू

Admin

हिमाचल में ताबो सबसे अधिक ठंडा, ऊना में सर्दियों में निकल रहे पसीने, यहां जानें कब होगी बारिश और बर्फबारी

Admin

हिमाचल में 10 मार्च से विधानसभा बजट सत्र, सदन में गूंजेंगे इतने सवाल, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

Admin

Leave a Comment