19 C
Baijnath
September 27, 2026
Baijnath

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई: एडीसी बैजनाथ में किया औचक निरीक्षण दो दुकानदारों को 25-25हजार का जुर्माना


धर्मशाला 01 अगस्त ।’ सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए जिला भर में अभियान चलाया जा रहा है इस बाबत वीरवार को एडीसी सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला के क्षेत्रीय अधिकारी वरूण गुप्ता ने बैजनाथ में दुकानों का औचक निरीक्षण किया तथा दो दुकानों में सिंगल प्लास्टिक जब्त किया तथा 14-14 हजार का जुर्माना भी लगाया।
इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा तथा जिला भर में इस बाबत निरीक्षण अभियान आरंभ किया गया है। उन्होंने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को नहीं बेचें तथा बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हम अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित कर सकें।
इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध बारे जागरूक भी किया। इस अवसर पर एसडीएम बैजनाथ, डीएसपी सहित विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

बैजनाथ के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने जाना मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम।

Admin

Baijnath News: धरेड़ में सिलेंडर विस्फोट। विधायक किशोरी लाल ने किया दौरा, पीड़ित परिवार को दी तत्काल राहत

Admin

बैजनाथ बाजार में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, NHAI की टीम ने शुरू की कार्रवाई

Admin

Leave a Comment