25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

पंचायत बैजनाथ पपरोला के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का हुआ शपथ समारोह।आशा कुमारी व राजन कुमार ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

21 अगस्त 2024 बैजनाथ

प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायत में शामिल बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत का अध्यक्ष उपाध्यक्ष स्थाई तौर पर मिल गए। मंगलवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक बैजनाथ के कार्यालय में शपथ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत के 11 वार्ड में से 6 वार्ड पार्षदों ने भाग लिया वार्ड नंबर 11 की पार्षद आशा कुमारी ने अध्यक्ष पद तथा वार्ड नंबर 8 के पार्षद राजन कुमार ने उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ एसडीएम देवी चंद ठाकुर द्वारा ग्रहण की।

बाइट एसडीएम डीसी ठाकुर ने कहा कि नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव पिछले माह हुआ था जिसका आज नियमों के तहत व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शपथ समारोह किया गया जिसमें आशा कुमारी को अध्यक्ष व राजन कुमार को उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।

बाइट आशा कुमारी अध्यक्ष नगर पंचायत ने कहा की बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत कार्यकाल बहुत कम रहा है इस थोड़े से कार्यकाल में मुझे सभी 11 वार्डो का एक समान विकास करवाना है जिसके लिए मैं जी जान लगा दूंगी। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय के चौथी मंजिल पर जिस स्थान पर नगर पंचायत कार्यालय बना है उसे धरातल या प्रथम मंजिल में शिफ्ट करने का प्रयास किया जाएगा क्योंकि इतनी ऊपर लोगों,महिलाओं व बुजुर्गों का पहुंचना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि कूड़े निष्पादन की समस्या बड़े दिनों से चली जा रही है जिसका जल्द निवारण किया जाएगा।
शपथ समारोह में पार्षद अमित कपूर, रितु कुमारी,अनीता सूद, राजेश क्लेडी तथा मनोनीत सदस्यों में कृष्ण शर्मा,ओम प्रकाश सुग्गा व राजकुमार तथा नप सचिव आदित्य चौहान उपस्थित रहे।

Related posts

बड़ी राहत: तीन महीने बाद फटाहर, दियोल, धरेड़ में दौड़ेंगी निगम की बसें

Admin

Baijnath News: बैजनाथ शिव मंदिर के पास एनएच पर भूस्खलन का खतरा बढ़ा, जाम ।गुस्साए लोगों ने बेरिकेड्स सड़क किनारे कर दिए

Admin

Baijnath Mahashivratri:बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या: गुरनाम भुल्लर ने जमकर नचाया दर्शकों को

Admin

Leave a Comment