July 28, 2026
Kangra

पठानकोट से अगवा बच्चा बरामद, नूरपुर क्षेत्र का BSF से बर्खास्त युवक था मास्टरमांइड

पठानकोट : जिले के एक हाईप्रोफाइल परिवार से करीब 7 साल के बच्चे का अपहरण करने का मामला सामने आया। अपहरणकर्ता बच्चे का अपहरण कर उसे हिमाचल ले गए और परिवार से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांग की। घटना गत दिन शुक्रवार सैली रोड स्थित शाह कालोनी की है जब दोपहर स्कूल से लौट रहे 6 साल के मासूम को उसकी बहन के सामने कार सवार अपहरण करके ले गए। इस दौरान आरोपी जाते समय एक चिट्ठी भी फेंक गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पंजाब और हिमाचल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रात को बच्चे को बरामद कर लिया और माता-पिता को सौंप दिया। अपहरणकर्ताओं में नूरपुर क्षेत्र का एक बर्खास्त बीएसएफ कांस्टेबल भी शामिल था।

जानकारी के मुताबिक, बीती दोपहर पठानकोट से एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था जिसमें सफेद गाड़ी में सवार अपहरणकर्ता बच्चे का अपहरण करते दिख रहे थे। इसी बीच उन्होंने गाड़ी से एक चिट्ठी फेंक गए और बच्चे को लेकर चले गए। स्कूल से घर आ रहे बच्चे की बहन ने जब ये देखा और चिट्ठी उठाकर अपने माता-पिता को सौंप दी, जिसमें लिखा हुआ था, हैलो, आपका बेटा हमारे पास सेफ है… तब तक जब तक यह बात हमारे और तुम्हारे बीच है। अगर बात बाहर आई, पुलिस को पता चला तो तुम्हारा बेटा वापस नहीं मिलेगा। हमारी डिमांड 2 करोड़ है… डू अरेंज आई विल कंटैक्ट यू। इसके बाद माता-पिता ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

इस पर पंजाब पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और बच्चे की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में जानकारी लेते हुए डीआइजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि अपहरणकर्ता बच्चे को हिमाचल ले गए हैं। पुलिस ने हिमाचल पुलिस को भी अलर्ट कर दिया और कुछ ही घंटों में इस मामले के 2 आरोपियों को हिमाचल के नूरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक बीएसएफ से बर्खास्त सिपाही निकला, जिसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने बच्चे को सुरक्षित वापस लाने के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया है।

Related posts

बनखंडी में सड़क पर मामूली कहासुनी, हरियाणा के टूरिस्ट ने स्थानीय को मारा चाकू, टांडा रेफर…

Admin

फ़र्ज़ी वोटिंग से पेंशन और सस्ता राशन पा रहे 26 प्रवासी परिवारों का इस पंचायत में खुलासा, मामले की जांच जारी।

Admin

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट: जम्मू-कश्मीर सीमा पर सघन निगरानी, पर्यटन स्थलों पर क्यूआरटी तैनात।

Admin

Leave a Comment