26.2 C
Baijnath
September 16, 2026
Dharamshala

धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप , विभिन्न देशों के 73 पायलटस ने भरी उड़ान


नरवाणा साइट में फ्लाइंग कर उत्साहित हुए पायलट
नरवाणा (धर्मशाला) 17 नवंबर 2024 ( वीर खड़का )

धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप के दूसरे दिन पायलटों ने उत्साह के साथ नरवाण पैराग्लाइडिंग साइट के टेकआफ प्वाइंट से उड़ान भरी। क्यूरेसी कप का आयोजन एडवेंचर स्पोटर्स फेडरेशन आफ हिमाचल प्रदेश (एएसएफ) और नरवाणा एडवेंचर क्लब (नरवाणा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन) द्वारा करवाया जा रहा है। इवेंट के पहले दिन शनिवार को ट्रायल फ्लाइंग का आयोजन किया गया था।
नरवाणा एडवेंचर क्लब (नरवाणा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन) के मीडिया प्रभारी मुनीष कपूर ने बताया कि धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप के लिए देश-विदेश के 126 पायलटस ने आवेदन किया था, जिनमें से इवेंट के लिए 73 पायलटस का चयन किया गया था। इन सभी 73 पायलटस ने रविवार को टेक आफ साइट से उड़ान भरी। दूसरे दिन का इवेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रविवार को भारत, इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, असम राइफल, स्पेन, कजाकिस्तान, नेपाल व यूएसए के पायलटस ने इवेंट में भाग लिया।
मुनीष कपूर ने बताया कि आज के प्रदर्शन के आधार पर स्पेन के डेविड पहले स्थान पर, कजाकिस्तान के चरमक दूसरे व भारत से संबंधित जिला चंबा के खजियार के अक्षय तीसरे स्थान पर कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के इवेंट के माध्यम से देश-विदेश के पायलटस को एक-दूसरे देश की आवोहवा व संस्कृति से रुबरु होने का मौका मिलता है, जिससे साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटन गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होती है। उन्होंने बताया कि रविवार को इवेंट के तहत उड़ान सफलतापूर्वक सभी पायलटस ने पूर्ण की।

Related posts

आज गग्गल एयरपोर्ट पहुंचेगी विश्व कप ट्रॉफी

Admin

*तीन रुपए प्रति किलो गोबर खाद खरीदेगी सरकार, कृषि मंत्री बोले, पैकेट बनाकर बागबानों तक पहुंचाएंगे सप्लाई”

Admin

dharamshala: पर्यटकों का लिफ़्ट लेना बना जानलेवा , सरकारी गाड़ी के ड्राइवर पर अपहरण का प्रयास का आरोप

Admin

Leave a Comment