25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Mandi

रिटायर्ड अधिशासी अभियंता मेहर ठाकुर ने राजबन पीड़ितों को दिए 1 लाख 53 हज़ार


24 नंवबर पधर (मंडी) ( ललित ठाकुर )
चौहारघाटी की ग्राम पंचायत धमच्याण के राजबन गांव में 31जुलाई रात्रि को हुई भीषण त्रासदी के पीड़ित परिवारों की मदद को लेकर कई समाजसेवी और दानवीर लगातार आगे आ रहे हैं।
जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्ति अधिशासी अभियंता मेहर सिंह ठाकुर ने अपनी बेटी स्वर्गीय मंजुला ठाकुर की चौथी पुण्यतिथि पर राजबन गांव के तीन पीड़ित परिवारों को इक्यावन इक्यावन हजार रुपये की राशि बतौर मदद मुहैया करवाई।
मेहर सिंह ठाकुर चौहारघाटी की ग्राम पंचायत वरधाण के राघड़ी (टिक्कन) गांव से सबंध रखते हैं। उनकी बेटी मंजुला ठाकुर पत्नी चमन चंदेल की गत 24 नवंबर 2020 को सड़क हादसे में दुःखद मौत हुई थी। जो पेशे से अध्यापिका थी।
उनकी यादगार में मेहर सिंह ठाकुर ने रविवार को टिक्कन में राजबण हादसे के मृतकों के आश्रितों राम सिंह, चंदन और मोहन सिंह को 51-51 हजार कुल एक लाख तरेपन हजार रुपये भेंट किए।
जिसके लिए तीनों पीड़ित परिवारों ने मेहर सिंह ठाकुर का आभार जताया।
उल्लेखनीय है की गत 31 जुलाई को राजबण गांव में बादल फटने से 10 लोग जिंदा दफन हो गए थे। जिनमें नौ शव बरामद हो पाए हैं। जबकि एक युवक का शव अभी तक लापता है।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी में 12 दिसंबर को   मनाएगी विरोध दिवस

Admin

मांगे नही मानी तो 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे जिला परिषद कैडर कर्मचारी

Admin

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा हिमांचल वासियों के लिए पीएम आवास योजना में 9655 मकान स्वीकृत करना जरुरतमंदो के लिए वरदान : राकेश जम्वाल

Admin

Leave a Comment