September 5, 2026
Dharamshala

Rahul Gandhi पर दर्ज FIR की CM सुक्खू ने की निंदा, पढ़ें क्या बोले मुख्यमंत्री

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह राजनीतिक द्वेष से उठाया गया कदम है। उन्होंने धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं एवं पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की देश के प्रति निष्ठा एवं समर्पण व प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि उन्होंने निःस्वार्थ भावना से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों को देशभर में पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र पर अडिग विश्वास है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर लगाए गए आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया। गांधी परिवार द्वारा दिए गए बलिदानों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि एक ऐसा परिवार, जिसने देश के लिए बहुमूल्य योगदान दिए हैं, उसके किसी सदस्य पर इस तरह के निराधार आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक द्वेष के लिए किसी भी पार्टी को इस तरह के कृत्य शोभा नहीं देते।

Related posts

‘पीएम मोदी को चीखें नहीं सुनाई दे रहीं’, आतंकी हमलों से घायल हुआ जम्मू कश्मीर तो बोले राहुल गांधी

Admin

ऊना में पत्रकारों पर हमले की कड़ी निंदा, सख्त कार्रवाई की मांग

Admin

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र Live: सेशन के आखिरी दिन सदन में गूंजेगा अवैध कटान का मुद्दा, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

Admin

Leave a Comment