24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

18 दिसंबर से लापता था युवक, शुक्रवार को 150 मीटर गहरी खाई में मिला शव

ठियोग। उपमंडल ठियोग के देहा थाना के अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर से बलग क्षेत्र का रहने वाला रणवीर पांडे पुत्र परस राम पांडे लापता था जिसकी तलाश की जा रही थी। गांव के लोग इसे हर जगह तलाश रहे थे। 18 की शाम को वह बलग से छैला की ओर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

20 दिसंबर को माईपुल के साथ लगते नाले में गांव के लोग जब तलाश कर रहे थे तो सड़क से नीचे एक गाड़ी के बंपर दिखाई दिया। करीब 150 मीटर नीचे खाई में एक दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी भी दिखाई दी। गाड़ी संख्या एचपी-16-5247 हादसे का शिकार हुई है जिसमें रणबीर पांडे का शव भी पुलिस को बरामद हुआ। आज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्ट करवाया और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। डीएसपी ठियोग सिदार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related posts

हिमाचल में करवट लेगा मौसम, इस दिन से शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

Admin

कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में IGMC में प्रदर्शन

Admin

हिमाचल में भारी बारिश के चलते 115 सड़कें बंद, 212 ट्रांसफार्मर भी ठप्प

Admin

Leave a Comment