25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

हिमाचल में करवट लेगा मौसम, इस दिन से शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम बिल्कुल साफ रहा है. जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. प्रदेश में दिन के समय तापमान ज्यादा रहा है. जनवरी महीने में उम्मीद के अनुसार बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है. जिसका असल फसलों और बागवानी पर पड़ रहा है. जहां बारिश न होने से गेहूं की फसल सूख रही है. वहीं, बर्फबारी की कमी से सेब की पैदावार प्रभावित हो रही है. अब तक जनवरी महीने में सामान्य से 21 फीसदी बारिश दर्ज की गई है.

कल से शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

वहीं, अब प्रदेश में मौसम करवट लेने जा रहा है. 29 जनवरी से प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने जा रहा है. मौसम विभाग शिमला ने प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक बारिश और बर्फबारी को लेकर संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले और मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी. जबकि 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं, 2 फरवरी को प्रदेश के ऊंचे और मध्य इलाकों में बारिश-बर्फबारी होगी. जबकि निचले व मैदानी इलाकों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है.

कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

हालांकि इससे पहले मौसम विभाग द्वारा 25 जनवरी से पहले बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया था, लेकिन प्रदेश के कुछेक इलाकों को छोड़कर बारिश-बर्फबारी नहीं हुई थी. राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज धूप रही. किसानों-बागवानों को भी बारिश और बर्फबारी का इंतजार है, ताकि सूखने की कगार पर पहुंच चुकी फसलों और फलों को बारिश से संजीवनी मिल सके. 29 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 29 जनवरी से 2 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा. ऐसे में इस दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

माइनस में 3 शहरों का तापमान

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 3 शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है. ताबो में न्यूनतम तापमान -8.8 डिग्री सेल्सियस, केलांग में -7.1 और कुकुमसेरी में -6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा शिमला में 8.6, सुंदरनगर में 1.4, भुंतर और कल्पा में 0.4, धर्मशाला में 0, ऊना में 0.8, नाहन में 7.3, पालमपुर में 2.8, मनाली में 1.5, कांगड़ा में 4.8, मंडी में 2.1, बिलासपुर और हमीरपुर में 1.7, चंबा में 2.6, डलहौजी में 9.7, जुब्बरहट्टी में 7.6, कुफरी में 7.3, नारकंडा में 4.3, भरमौर में 4.7, रिकांगपिओ में 2.4, सेओबाग में 1.0, धौला कुआं में 7.1, बर्थिन में 0.6, कसौली में 9.5, पांवटा साहिब, सराहन में 7.3, देहरा गोपीपुर में 8.0 और बजौरा में 0.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

ऊना रहा सबसे गर्म

वहीं, अगर अधिकतम तापमान की बात की जाए तो, सोमवार को ऊना 26.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा. इसके अलावा शिमला का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर का 24.4, भुंतर का 23.6, कल्पा का 13.7, नाहन का 17.7, केलांग का 5.0, कांगड़ा का 23.6, मंडी का 22.8, बिलासपुर का 23.2, हमीरपुर का 23.8, कुफरी और नारकंडा का 11.8, भरमौर का 17.5, रिकांगपिओ का 15.7, सेओबाग का 21.2, धौलाकुआं का 21.4, बर्थिन का 22.8, कसौली का 15.6, ताबो का 14.4 और बजौरा का 22.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

Related posts

हिमाचल में ‘राधे-राधे’ पर बवालः CM सुक्खू के एक सवाल से सियासी तूफान, BJP ने ठहराया ‘सनातन-विरोधी’

Admin

Himachal Budget: सीएम सुक्खू ने मनरेगा मजदूरों की कर दी मौज, दिहाड़ी में 20 रुपये की बढ़ोतरी; बजट में किया ऐलान।

Admin

शिमला पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, चिट्टा तस्करी का सरगना गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment