24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

हिमाचल में मौसम लेगा करवट, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, इन जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से लोग सूखे से परेशान हैं और बारिश-बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि 8 दिसंबर को शिमला, सोलन समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद से प्रदेश में अब तक बारिश-बर्फबारी नहीं हुई है. मौसम विभाग शिमला ने आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं.

बारिश-बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग शिमला के अनुसार 23 दिसंबर को ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं. वहीं, 26 दिसंबर को ऊंचाई वाले और मध्य पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. इसके अलावा आगामी 7 दिनों तक प्रदेश के बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा.

कोल्ड वेव और पाला पड़ने का अलर्ट

इसके अलावा अगले 7 दिनों तक प्रदेश के निचले और मैदानी इलाकों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है. ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिले में कोल्ड वेव का अलर्ट है. चंबा और कांगड़ा जिले में भी कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहेगी. जबकि अगले पांच दिनों तक मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा जिले में अलग-अलग जगहों पर देर रात से सुबह तक पाला पड़ने की संभावना है. साथ ही प्रदेश निचले इलाकों में घनी धुंध छाए रहने की चेतावनी जारी की है.

हिमाचल में न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 9 शहरों का तापमान माइनस में दर्ज किया गया. ताबो का न्यूनतम तापमान -14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, कुकुमसेरी का -7.8, समदो का -6.8, कल्पा का -3.0, भुंतर का -2.0, बजौरा का -1.9, सेओबाग का -1.5, मनाली का -1.0 और सुंदरनगर का -0.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा शिमला का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर का 2.0, मंडी का 1.0, बिलासपुर का 2.2, हमीरपुर का 1.3, चंबा का 1.1, कुफरी का 4.4, नारकंडा का 1.9, भरमौर का 2.5, धौलाकुंआ का 3.9 और ऊना का न्यूनतम तापमान शून्य दर्ज किया गया.

Related posts

खुशखबरी! हिमाचल प्रदेश के स्कूलों को जल्द मिलेंगे 187 जेबीटी शिक्षक, दिव्यांग कोटे से होगी भर्ती

Admin

मस्जिद विवाद: करणी सेना के पदाधिकारयों पर FIR, माहौल खराब करने के लगे आरोप

Admin

सौ करोड़ के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी में OPD संचालन का मामला, हाईकोर्ट ने तलब किया शपथ पत्र

Admin

Leave a Comment