April 13, 2026
Mandi

Mandi: जोगिंद्रनगर में पुल से नदी में कूदी महिला, बचाव अभियान जारी

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एक महिला बडोण पुल से नदी में कूद गई है। सूचना मिलने के बाद महिला को बचाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की टीमें माैके पर पंहुचीं। जानकारी के अनुसार महिला पानी के तेज बहाव में बह गई है। आसपास के लोग भी नदी में कूदकर महिला को बचाने का प्रयास करते रहे। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। घटना सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है।

दमकल विभाग के प्रभारी कर्म चंद ने बताया कि शहर से करीब दस किलोमीटर दूर भराड़ू-नोहली सड़क पर बडोण पुल से एक महिला ने छंलाग लगा दी। महिला को बचाने के प्रयास जारी हैं।

Related posts

नशा एवं सोशल मीडिया दुष्प्रभाव एवं रोकथाम सहित करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

Admin

पुलिस ने चरस सहित दो युवकों को पकड़ा

Admin

उप शिक्षा सचिव ने जो अधिसूचना जारी की है उसको रदद करे शिक्षा विभाग : अध्यक्ष दया राम ठाकुर

Admin

Leave a Comment