22.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Mandi

हिमाचल पुलिस ने थार गाड़ी का कर दिया 1 लाख से अधिक का चालान, शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा वाहन मालिक

मंडी: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों एक गाड़ी का चालान सुर्खियों में बना हुआ है. मंडी जिला पुलिस ने एक गाड़ी का चालान काटा है जिसकी शिकायत लेकर वाहन मालिक एसपी मंडी साक्षी वर्मा के पास जा पहुंचा और चालान काटने वाले एसएचओ की शिकायत कर दी. शिकायतकर्ता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष है. मंडी पुलिस ने एक गाड़ी का 1 लाख 5500 रुपये का चालान कर दिया. यह चालान थार गाड़ी का काटा गया है जिसमें 1 लाख रुपये का चालान गाड़ी के मॉडिफिकेशन को लेकर काटा गया है और 5500 रुपये का चालान पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और गाड़ी के दस्तावेज को लेकर किया गया है.

बीते 5 दिसंबर को हुआ चालान

वाहन मालिक चंद्र मणी ने कहा “बीती 5 दिसंबर को मेरी गाड़ी का चालान काटा गया. दो घंटे तक एसएचओ ने मेरे घर के पास मेरा इंतजार किया और जब मैं आया तो मेरा गाड़ी का चालान काट दिया. आपसी रंजिश के कारण एसएचओ ने मेरे साथ दुर्व्यवहार भी किया.”

मेरे करीबियों के भी किए चालान

चंद्र मणी ने आरोप लगाते हुए कहा “एसएचओ ने बीते 2 महीनों में मेरे करीबी 20 लोगों की गाड़ियों के चालान कर दिए. कांग्रेसी नेताओं के दबाव के चलते एसएचओ ने गाड़ियों को फोन करके मंगवाया और फिर चालान किए और मेरे सवाल खड़ा करने पर एसएचओ ने मुझे हवालात में डालने की भी धमकी दी.”

वाहन मालिक ने गाड़ी में लगवाए थे एलॉय व्हील

वाहन मालिक ने कहा मैंने गाड़ी में केवल एलॉय व्हील लगाए थे. एसएचओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में और भी गाड़ियां घूम रहीं हैं जो मॉडिफाइ हैं लेकिन पुलिस ने उनका चालान नहीं किया.

मामले की शिकायत मिलने पर एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया वाहन मालिक ने अपनी समस्याएं बनाई हैं. मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी और कानून के नियमों के तहत एक्शन लिया जाएगा.

Related posts

Himachal :देवभूमि पर मंडराया बड़ा संकट, 5 महाशक्तियों ने एकजुट होकर टाला खतरा

Admin

Mandi News: हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां, गांव में पसरा मातम

Admin

Mandi:अनहोनी का डर दिखाकर नकली साधुओं ने ठगी डॉक्टर, डायमंड की 3 अंगूठियां लेकर हुए फरार

Admin

Leave a Comment