September 4, 2026
Shimla

आज से हिमाचल में नहीं होंगे ये जरूरी काम, छुट्टी पर गए प्रदेशभर के पटवारी

शिमला: हिमाचल में आज से लोगों के कई जरूरी काम नहीं होंगे, क्योंकि प्रदेशभर में पटवारी और कानूनगो मास कैजुअल लीव पर हैं. पटवारी और कानूनगो 25 और 27 फरवरी को मास कैजुअल लीव पर रहेंगे. जबकि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी रहेगी. ऐसे में इन तीन दिनों में लोगों के हिमाचली प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, कृषक प्रमाण पत्र और ईडब्लूएस आदि कई प्रमाण पत्र नहीं बन पाएंगे. जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

राज्य कैडर की अधिसूचना जारी

गौरतलब है कि राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार, पटवारी और कानूनगो अभी तक डिस्ट्रिक्ट कैडर के तहत आते थे. इस वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों के आरएंडपी रूल्स भी इसी आधार पर तय किए गए हैं, लेकिन सुक्खू सरकार ने डिस्ट्रिक्ट कैडर को समाप्त कर नायब तहसीलदारों, पटवारियों और कानूनगो को लेकर अब राज्य कैडर की अधिसूचना जारी कर दी है.

सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

कानूनगो, नायब तहसीलदार, पटवारियों को स्टेट कैडर में शामिल करने की अधिसूचना के बाद एक बार फिर संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी एवं कानूनगो महासंघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. स्टैट कैडर में शामिल करने के फैसले से नाराज पटवारी और कानूनगो 25 और 27 फरवरी को दो दिन की मास कैजुअल लीव (सामूहिक आकस्मिक अवकाश) पर जाने का फैसला ले लिया है. वहीं, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण भी लोगों के काम नहीं हो पाएंगे. वहीं, 27 फरवरी के बाद भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं होंगी, क्योंकि महासंघ ने फैसला लिया है कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो सभी पटवारी और कानूनगो 28 फरवरी से पेन डाउन स्ट्राइक पर चले जाएंगे.

ये काम होंगे प्रभावित

पटवारी कानून गो के सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने से लोगों के हिमाचली प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, कृषक प्रमाण पत्र और ईडब्लूएस आदि प्रमाण पत्र नहीं बनेंगे. यही नहीं इन दो दिनों में लोगों की रजिस्ट्रियां, इंतकाल और लोन से संबंधित कार्य भी प्रभावित होंगे. इसी तरह से प्रदेश भर में चल रही ई केवाईसी की प्रक्रिया ठप होगी. वहीं हिमाचल प्रदेश संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी एवं कानूनगो महासंघ के मुताबिक अगर दो दिनों में सरकार कोई उचित फैसला नहीं लेती है तो 28 फरवरी से मुहाल के पटवारी और कानूनगो अनिश्चितकाल के लिए पेन डाउन स्ट्राइक पर चले जाएंगे. ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है.

Related posts

आपकी सेवाएं समाप्त की जाती हैं…’, 81 आउटसोर्स चालकों के टर्मिनेशन ऑर्डर जारी, सुक्खू सरकार ने नौकरी से निकाला

Admin

Shukhu Govt. आज से नहीं बनेंगे हिमाचली प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी सर्टिफिकेट, पटवारी और कानूनगो ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Admin

शिमला के चौपाल में 11 स्कूली छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न, FIR दर्ज, आरोपी फरार

Admin

Leave a Comment