22 C
Baijnath
May 30, 2026
Religious

मिट्टी के घड़े का सोंधा पानी केवल प्‍यास नहीं बुझाता, पैसों में बरकत भी करता है, जानें कैसे

आजकल के समय में किसी के भी घर में बहुत मुश्किल से मिट्टी का घड़ा देखने के मिलता हैं। आज के समय में लोगों के घर में फ्रिज आदि होने के कारण मिट्टी का मटका बहुत कम रखा जाता है। पहले के समय में पानी को ठंडा रखने के लिए घड़े या सुराही का प्रयोग किया जाता था। मिट्टी के घड़े में पानी रखने से केवल जल ही शीतल नहीं होता है, बल्कि इसके कई और फायदे भी हैं। वास्तु के अनुसार अगर आप अपने घर में एक मिट्टी का घड़ा या सुराही रखते हैं तो आपकी धन से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पानी से भरी सुराही रखना चाहिए। इससे घर में धन की कभी कमी नहीं होती। आप एक छोटा सा मिट्टी का कलश भी जल भरकर घर में रख सकते हैं। लेकिन घड़े में हमेशा जल भरकर ही रखना चाहिए।

वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। इस दिशा में जल का स्थान बहुत शुभ रहता है। इसलिए पानी भरे हुए घड़े को हमेशा उत्तर दिशा की ओर रखें। इससे धन का आवागमन बना रहता है।

आज के समय में भगवान की प्लास्टिक, फाईबर आदि की प्रतिमाएं आने लगी हैं लेकिन पूजा करने के लिए हमेशा मिट्टी की प्रतिमा सही रहती है। इसलिए घर में भगवान की मिट्टी की मूर्ति रखना चाहिए। इससे धन से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

जिस तरह से मिट्टी के घड़े में पानी भरने पर सौंधी खुशबू आती है, उसी तरह से घर में जल का भरा हुआ मिट्टी का घड़ा होने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेमरुपी सौंधापन बना रहता है।

घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी सजावट की मटकियां भी रख सकते हैं।

अगर आपको धन से संबंधित परेशानियां हैं तो जल भरे हुए मिट्टी के घड़े के पास दीपक जलाना चाहिए, इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
मिट्टी के घड़े से प्रतिदिन पौधों में पानी डालने से मानसिक तनाव में लाभ मिलता है।

Related posts

ग्रहों के राजा सूर्य और युवराज बदलने जा रहे चाल, होली के बाद इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

Admin

होलिका दहन 2025 की रात करें ये उपाय, होंगे बंपर लाभ

Admin

बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम… करियर पर पड़ सकता है बुरा असर!

Admin

Leave a Comment