22.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Mandi

पिता ने आधी रात मोबाइल इस्तेमाल को डांटा तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, सुबह नदी में मिली ला*श

पिता ने मोबाइल इस्तेमाल को डांटा तो बेटी ने आधी रात को खौफनाक कदम उठा लिया। पिता से नाराज होकर रविवार रात को किराये के कमरे से निकलकर मंडी शहर के पुराने विक्टोरिया पुल से ब्यास नदी में छलांग लगा दी। बेटी के लापता होने पर परेशान पिता पुलिस के पास पहुंचा तो सीसीटीवी से उसके ब्यास नदी में छलांग लगाने का पता चला। इससे पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। एसडीआरएफ टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद युवती के शव को घटनास्थल से करीब 800 मीटर दूर बरामद किया। 11वीं कक्षा की छात्रा के इस कदम से हर कोई हैरान है।

मोबाइल इस्तेमाल को लेकर पिता ने डांटा था

जानकारी के अनुसार गोहर उपमंडल की नव्या शर्मा (16) पुत्री रोहित शर्मा निवासी गांव भवानीपुर डाकघर देवनगर तहसील चच्योट जिला मंडी अपने पिता के साथ मंडी शहर में किराये के मकान में रहती थी। रविवार को पिता ने उसे मोबाइल इस्तेमाल को लेकर डांट दिया। इसी से नाराज होकर अचानक नव्या अपने किराये के कमरे से गायब हो गई। इससे चिंतित पिता ने उसे ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इस पर थक हारकर सोमवार सुबह बेटी की तलाश की गुहार लेकर शहरी पुलिस चौकी पहुंचा।

विक्टोरिया पुल से ब्यास नदी में मारी छलांग

सोमवार को शहरी पुलिस चौकी टीम ने सीसीटीवी से 16 वर्षीय छात्रा की तलाश शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज पर छात्रा विक्टोरिया पुल की तरफ जाती दिखाई दी। यहीं से उसके ब्यास नदी में छलांग मारने बारे पता चला। सूचना पर सोमवार दोपहर को एसडीआरएफ की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और टीम ने विक्टोरिया पुल के नीचे घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन छात्रा के शव का कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में घटनास्थल से करीब 800 मीटर दूर पर छात्रा का शव बरामद हुआ।

पुलिस कर रही जांच

बताया जा रहा है कि छात्रा चंडीगढ़ के एक नामी कोचिंग संस्थान से बीच-बीच में कोचिंग भी ले रही थी। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है।

Related posts

री इंप्लाइज एसोसिएशन मुख्यमंत्री राहत कोष में देगी एक दिन का वेतन

Admin

Mandi:देवभूमि में सख्ती- सोशल मीडिया पर देव खेल की वीडियो पोस्ट करने पर रोक, अनधिकृत अकाउंट्स बंद

Admin

यहां पानी की पाइपों में दौड़ रहा बिजली का करंट, खतरे में पूरा गांव

Admin

Leave a Comment