July 22, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ की दस पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

बैजनाथ: उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय बैजनाथ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने की। इस अवसर पर क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों—दयोल, धानग, सकड़ी, पंजाला, बंडियां, नरघोड़, गुनेहड़, क्योरी, भिरड़ी और धरमान को टीबी मुक्त घोषित किया गया।

बीएमओ महाकाल डॉ. दिलावर सिंह दियोल ने सभी को बधाई देते हुए टीबी के बारे में जागरूकता पर चर्चा की और अगली बार रजत पदक हासिल करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित किया। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने इन पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. दिलावर सिंह दियोल, एसटीएस रोहित ठाकुर, रवि स्याल, दयोल पंचायत प्रधान देव राज, धानग प्रधान रोहित कुमार, सकड़ी प्रधान बबीता कुमारी, पंजाला प्रधान अंजू देवी, बंडियां प्रधान मीनाक्षी, नरघोड़ प्रधान किरन कुमारी, गुनेहड़ प्रधान अंजना देवी, उपप्रधान दुनी चंद, क्योरी सचिव संजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

बेशक़ करना पड़ेगा इंतज़ार लेकिन सुहाना होगा कांगड़ा रेलवे का सफ़र, टॉयट्रेन भी चलेगी।

Admin

किशोरी लाल ने बही में 10 लाख रुपये की लागत की युवक मंडल भवन का किया लोकार्पण।

Admin

Baijnath News: बैजनाथ में 12 फरवरी को घट्टा पॉइंट पर सामुदायिक स्वच्छता अभियान, जनसहभागिता की अपील

Admin

Leave a Comment