May 15, 2026
Shimla

Himachal Police : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शुरू किया वाट्सएप चैनल, 138 थानों में साइबर अपराध सहायता डेस्क की स्थापना

शिमला: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जनता के साथ संवाद को और प्रभावी बनाने के लिए अपना आधिकारिक वाट्सएप चैनल लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को पुलिस विभाग से सीधे प्रमाणिक जानकारी, महत्वपूर्ण घोषणाएं, सुरक्षा अलर्ट और जन-जागरूकता संदेश प्रदान करना है। यह कदम पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता, विश्वास और बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इसके साथ ही, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी और इंटरनेट मीडिया के दुरुपयोग जैसे बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने प्रदेश के सभी 138 थानों में साइबर अपराध सहायता डेस्क स्थापित किए हैं। इन डेस्क का मकसद साइबर अपराध पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करना और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। इस पहल के साथ हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के बाद उत्तर भारत का दूसरा राज्य बन गया है, जहां हर थाने में साइबर डेस्क की सुविधा उपलब्ध है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि वे इस वाट्सएप चैनल को फॉलो करें और अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक नागरिकों तक इसका प्रचार-प्रसार करें। यह कदम न केवल जनता को जागरूक करने में मदद करेगा, बल्कि साइबर अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई को भी सुनिश्चित करेगा।

हिमाचल प्रदेश पुलिस की इस पहल से न केवल नागरिकों को समय पर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, बल्कि साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ाई में भी मजबूती आएगी। जनता से अपील की गई है कि वे इस चैनल से जुड़ें और साइबर अपराध से संबंधित किसी भी समस्या के लिए नजदीकी थाने के साइबर डेस्क से संपर्क करें।

Related posts

फेल, फ्लॉप और धराशाई है ‘खटाखट गारंटी’ का मॉडल”, खड़गे के बयान के बाद जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर पलटवार

Admin

Shimla Crime:नाबालिग के साथ हैवानियत: शराब पिलाकर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू

Admin

CM सुक्खू से मिले तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री विक्रमार्क, विद्युत परियोजनाओं में दिखाई दिलचस्पी

Admin

Leave a Comment