18.7 C
Baijnath
September 25, 2026
Baijnath

BaijnathYoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विधायक किशोरी लाल ने किया योग, बोले— स्वस्थ जीवन के लिए इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं

बैजनाथ, 21 जून ( वीर खड़का )

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने प्राचीन शिव मंदिर बैजनाथ परिसर तथा राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय, पपरोला में आयोजित योग शिविरों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने योग प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, चिंता और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए योग एक प्रभावी एवं सरल माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित समाज के सभी वर्गों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर तहसीलदार रमन ठाकुर, राजीव गांधी आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजय चौधरी, एसडीएएमओ डॉ. सुनील कुमार, मिलाप राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath News: पुराना मेला ग्राउंड बैजनाथ में नहीं लगेंगी दुकानें-SDM

Admin

Bada Bhangal : चारों ओर बर्फ ही बर्फ, न सड़क और न कोई मदद; 7 दिन बाद फरिश्ता बनकर आया हेलीकॉप्टर, महिला की बची जान

Admin

वंदे मातरम् ने शुरू किया पपरोला में गुरूकुल

Admin

Leave a Comment