September 16, 2026
Mandi

मंडी: ट्रैवलर और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, 13 यात्री घायल

मंडी: शनिवार सुबह चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर एक ट्रैवलर और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिडंत में ट्रैवलर सवार 13 टूरिस्ट घायल हो गए. जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है. हादसा शहर के बराधीवीर में हुआ है. जहां मनाली की ओर जा रहे ट्रैवलर की सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रक सुंदरनगर की ओर जा रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही मंडी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया.

Related posts

हरिजन बस्ती द्रुघ को पहुंचा पीने का पानी , लोगों ने प्रधान का जताया आभार

Admin

Himachal News : मंडी के दुदर गांव में नशे की लत से जूझ रहे युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Admin

जोशीमठ की तरह हिमाचल के लाहौल स्पीति की जमीन में पड़ी दरारें, खतरे के साये में जी रहे लोग

Admin

Leave a Comment