November 2, 2026
Mandi

कांग्रेस ने कराई CID की जांच तो जयराम ठाकुर ने बीजेपी नेताओं संग की ‘समोसा पार्टी

मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं, यह पूरे देश को पता चल गया है। सुक्खू सरकार की प्राथमिकता में हिमाचल और हिमाचलियों का हित, विकास, जनसुविधा कहीं नहीं है।

प्रदेश में विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। हर ओर अराजकता का बोलबाला है। प्रदेश में माफिया सर उठा रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं।

हिमाचल की पुलिस, मुख्यमंत्री के बजाय समोसा किसे परोसा गया यह पता लगाने में व्यस्त हैं। इतने छोटे मामले को इतने बड़े स्तर पर तूल देना प्रदेश की छवि के साथ खिलवाड़ करना है।
प्रदेश में खुफिया विभाग के जिम्मे बहुत सारे काम होते हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था में उनकी प्रमुख भूमिका होती है, लेकिन वह किन कामों में लगे हुए हैं। आज यह पूरा देश देख रहा है।

‘प्रदेश के सामने कई सारी चुनौतियां’

शुक्रवार को मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार हर दिन राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की किरकिरी करवाती है। कभी कोई तुगलकी तो कभी कोई हास्यास्पद और शर्मनाक निर्णय देशभर की मीडिया की सुर्खियां बन रहा है। उसे सरकार बाद में वापस लेती है और विपक्ष पर आरोप मढ़ती है।
आज प्रदेश के सामने कई सारी चुनौतियां हैं। सरकार पूरी तरह से नाकाम है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। माफिया हर जगह अपनी ताकत दिखा रहा है, लेकिन सरकार का ध्यान इन सभी चुनौतियों से निपटने में नहीं है।

‘भ्रष्टाचार पर जांच क्यों नहीं करवाती है सरकार’

सरकार हर विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर जांच क्यों नहीं करवाती है? सरकार जनता के भले के लिए चुनी जाती है। वर्तमान में जो कुछ भी हो रहा है, उससे यह साफ है कि जनकल्याण सरकार की प्राथमिकताओं में कहीं भी नहीं है। प्रदेश के एक जिले में पुलिस अधीक्षक रातों-रात अपना अधिकारिक आवास खाली करके लंबी छुट्टी पर चली जाती है।

उनके द्वारा की गई कार्रवाई से कई कांग्रेस के नेता नाराज थे। कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की हालत एकदम चिंताजनक हो गई है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि यह चलन बंद होना चाहिए। सरकार का एक सूत्रीय कार्यक्रम जनहित व जनसुविधा और विकास होना चाहिए।

Related posts

एसडीएम पधर ने निजी स्कूल संचालकों की ली बैठक । निजी स्कूल संचालकों ने भी रखी अपनी समस्याएं ।

Admin

अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है कांग्रेस पार्टी,परिवार वाद ने देश को दीमक की तरह खाया: कंगना

Admin

ओम शांति ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल भडयाडा द्वारा ‘राष्ट्रीय स्कूल दिवस’मनाया गया

Admin

Leave a Comment