September 16, 2026
Shimla

समोसे की सीआईडी जांच पर क्या बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पढ़ें पूरी खबर

शिमला: मुख्यमंत्री के समोसे कौन खा गया ? ये सवाल फिलहाल हिमाचल में सबसे ज्यादा ट्रेंड हो रहा है. सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक नेताओं से लेकर आम लोगों तक इस पर जमकर चुटकी ले रहे हैं.

दरअसल हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए मंगवाए गए समोसे उनतक नहीं पहुंचे और इन समोसों को सुरक्षाकर्मा खा गए. बात यहीं नहीं रुकी इस पर बकायदा जांच हुई और ऐसी वैसी नहीं सीआईडी जांच हुई. अब इस जांच की रिपोर्ट वायरल हो रही है और अब समोसे की जांच पर सियासत भी हो रही है. सियासी विरोधी और जनता इस मामले पर खूब चुटकी ले रही है.

सीएम सुक्खू तक भले समोसा नहीं पहुंच पाया हो लेकिन इस पर बैठी जांच और उसकी रिपोर्ट का सवाल मुख्यमंत्री तक पहुंच गया. शिमला में डीसी-एसपी की बैठक लेने के बाद मुख्यमंत्री बाहर निकले तो बैठक पर तो खुलकर अपनी बात रखी लेकिन समोसे के सवाल को टालकर निकल गए. सवाल सुनते ही मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों को धन्यवाद कहा और दिल्ली के लिए निकल गए.

दिल्ली और महाराष्ट्र दौरे पर सीएम

शुक्रवार को डीसी और एसपी की बैठक लेने के बाद सीएम सुक्खू दिल्ली के लिए रवाना हो गए. मुख्यमंत्री ने बताया कि वो दिल्ली में पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत होंगे. इसके बाद वो मुंबई जाएंगे जहां महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे.

Related posts

भारत मां पर न्यौछावर किए थे प्राण, हिमाचल के वीर सपूत बलिदानी कुलभूषण मांटा की मां व पत्नी ने ग्रहण किया शौर्य चक्र सम्मान

Admin

हिमाचल कांग्रेस के लिए काम करने वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन

Admin

HIMACHL WEATHER : रविवार से करवट बदलेगा मौसम, बारिश का यलो अलर्ट

Admin

Leave a Comment