August 26, 2026
Mandi

लोक निर्माण विभाग पधर पुली पर अप्रोच वाल और रेलिंग लगाना भुला, जनता परेशान

पिछले चार सालों से बनकर है तैयार लेकिन नही जाग रहा विभाग

ललित ठाकुर। पधर

एक तरफ प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह आये दिनों शोशल मीडिया में हिमाचल की अच्छी सड़को की फ़ोटो शेयर करते रहते है दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग ने जनता को सुहलियत देने के लिए सड़क पर बनाई पुली पर अप्रोच वाल और रेलिंग लगाना ही भूल गया। लोक निर्माण विभाग मण्डल पधर के अधीन कुफरी ,निहोण्, खील, बटाहर, दमेला, सड़क पर कुफरी से लगभग अढाई किलो मीटर आगे लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर लगभग चार साल पहले बनाई गई पुली में अप्रोच वाल और रेलिंग लगाना भूल गया जिस कारण आज भी इस पुली का कोई इस्तेमाल नही हो रहा है और ये दिन प्रतिदिन खण्डर बनती जा रही है।
ग्राम पंचायत कुफरी के प्रधान संजय कुमार ने बताया कि इस बारे में विभाग के ध्यान में भी कई बार इस मामले को लाया गया लेकिन विभाग के सुस्त रवैये से इस पुली पर अप्रोच और रेलिंग ही नही लग पाए।
उन्होंने बताया कि कई बार इस रूट पर बैजनाथ डिपो की 48 सीटर बस आती है लेकिन पुली पर विंग वाल न लगने से सड़क पर डायवर्जन डाला गया है और तंग जगह होने के चलते यह बस कुफरी में ही खड़ी हो जाती है क्योंकि सड़क तंग होने के कारण कभी भी यंहा कोई बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपने सुस्त रवैये से कब जागेंगे कोई पता नही। पुली पर अप्रोच वाल और रेलिंग न लगने से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अधिशासी अभियंता पधर अंशुमन सोनी ने बताया कि मामला ध्यान में आया था पुली का कार्य जल्द ही पूरा किया जायगा कुछ दिनों में काम शुरू हो जायेगा।

Related posts

22 मई को ज्ञानधारा के प्रवाह में डुबकी लगाएंगे हजारों श्रद्धालु

Admin

Jogindernagar News: घरवासड़ा पंचायत में भूस्खलन से 15 मकान क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

Admin

घनश्याम ठाकुर ने अग्नि पीड़ित परिवार को दिए दस – दस हजार रुपये सहित रजाई कम्बल

Admin

Leave a Comment