19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
DESH-VIDESH

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना के वाहन पर फायरिंग, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

राजौरीः जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन पर आतंकी हमले की खबर आ रही है. राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के एक गांव में आज भारतीय सेना के काफिले पर गोलीबारी हुई. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. सूत्रों ने ईटीवी भारत को बताया कि काफिला सुंदरबनी सेक्टर से गुजर रहा था, तभी कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने कुछ गोलियां चलाईं.

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक गांव में संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास हुई इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर कुछ राउंड गोलियां चलाईं.

सेना सूत्रों के अनुसार यह इलाका आतंकवादियों के लिए पारंपरिक घुसपैठ का रास्ता माना जाता है. अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की. आतंकवादियों की घेराबंदी करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया. सेना ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. हमले के समय सेना का वाहन गश्ती कर रहा था.

Related posts

Prayagraj Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़, 10 से 15 की मौत- कई श्रद्धालु घायल

Admin

Nepal: नेपाल सरकार ने फेसबुक, वॉट्सऐप, एक्स सहित 26 सोशल मीडिया साइट्स पर लगाया प्रतिबंध

Admin

1 अप्रैल से बंद होंगे इन मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खाते और UPI आईडी, NPCI का बड़ा फैसला।

Admin

Leave a Comment