25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

2 दिनों में बिजली और मार्ग होंगे बहाल- SDM

SDM बैजनाथ ने मुल्थान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा।

02 मार्च 2025

जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के मुल्थान-लोहारड़ी, मुल्थान- कोठीकोहड मार्ग और विद्युत आपूर्ति दो दिनों में बहाल कर दी जाएगी। बैजनाथ के एसडीएम ने प्रभावित स्थल का दौरा कर लोक निर्माण और विद्युत विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं पहले की तरह बहाल करने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि मकान को अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है इसलिए फौरी राहत भी नहीं दी गई है। दो दिन पहले लगातार बारिश से यह दोनों मार्ग बुरी तरह से बाधित हो गए थे।जगह-जगह लहासे गिरने और पानी के रिसाव की वजह से दोनों मार्ग पर कीचड़ फैल चुका है, जिसको ठीक करने के लिए जेसीबी लगाई गईं हैं। अधिकांश इलाके में विद्युत आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई है। लुआई और पोलिंग नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से यह स्थिति पेश आई है। कल 12 परिवारों को गांव के ही अन्य घरों में शरण दी गई है जिनके रहने और खाने की व्यवस्था भी की जा रही की है। बाढ़ की वजह से मकान को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए भी राजस्व विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है जिसकी मॉनिटरिंग के लिए तहसीलदार मुल्तान हरीश कुमार और राजस्व अधिकारियों को को अधिकृत किया गया है। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने कहा कि दो दिनों में विद्युत और सड़क सुविधा पहले की तरह बहाल कर दी जाएगी और राहत मैनुअल के अनुसार बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र की मिट्टी रेतीली है जिस वजह से हल्की सी बरसात भी आफत की बारिश बन जाती है और पहाड़ों का मालवा सड़क पर बिखर जाता है। क्षेत्र की लंबाडग और ऊहल नदी नदी के जल स्तर पर शानन विद्युत परियोजना के अधिकारी बराबर नजर रखे हुए हैं और पानी भरने की स्थिति में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है

Related posts

नीट पर घिरे केंद्र-एनटीए, SC ने CBI जांच की मांग पर नोटिस जारी कर आठ जुलाई तक मांगा जवाब

Admin

प्रेम प्रसंग बना जानलेवा , हिमाचल की छेक पंचायत में उपप्रधान की हत्या, आरोपित की पत्नी से था अफेयर; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Admin

Baijnath News : बारिश भी न रोक सकी आस्था की धारा, महाकाल की नगरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Admin

Leave a Comment